केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी के तत्वाधान में डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के द्वारा स्वर्गीय रतन कंवर सोलंकी की पुण्य स्मृति में सुरेंद्र सिंह इंद्रा कंवर शौर्यवीर सिंह माधवादित्य सोलंकी परिवार द्वारा लायंस भवन केकड़ी बुधवार को नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। 


शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लॉयन भूपेंद्रसिंह सोलंकी  ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना हम सभी व्यक्तियों का कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि लॉयनेड़  शीतल सोलंकी ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है।उन्होंने कहा कि आज का पुन्यार्जन का लाभ हमे दिया इसके लिए लायंस क्लब का बहुत बहुत साधुवाद करती हूं।प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याती ने शिविर की जानकारी देते हुए कहा की नेत्र ज्योति दिलाना एक यज्ञ करने के बराबर है। विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा एडमिनिस्ट्रेड़ विकास वर्मा ने कहा कि लगभग 4 साल से हम लायंस क्लब केकड़ी के साथ नेत्र ज्योति शिवीर लगा कर नियमित रूप से ऑपरेशन कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे। शिविर के शुभारंभ से पूर्व सभी अतिथियों ने गणेश जी की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर सभी को जीवन में रोशनी देने की प्रार्थना की। समारोह की अध्यक्षता डॉ ब्रजेश गुप्ता ने की।


क्लब के कोषाध्यक्ष लायन भागचंद   मूंदड़ा ने बताया कि शिविर में 122 नेत्र रोगियों की जांच की गई। सभी की शुगर और बीपी की जांच भी की गई तथा सभी मरीजों को भोजन कराया गया। इसमें 48 रोगी आंखों के ऑपरेशन के योग्य पाए गए। उन्हें बुधवार को ही ऑपरेशन के लिए बस द्वारा कोटा ले जाया गया। सचिव निरंजन चौधरी ने बताया कि सभी रोगियों के ऑपरेशन 17 अक्टूबर को कोटा में होंगे। कोटा लाने ले जाने भोजन एवं आवास व्यवस्था एवं चश्मा वितरण का कार्य निःशुल्क किया जाएगा। समारोह के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। सर्विस चेयर पर्सन पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि डॉ रामेश्वर चौधरी ने 34 रोगियों की फिजियोथेरेपी से उपचार किया। शिविर में डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता एवं डॉ भाग्यश्री ,अनिल सुमन, दुर्गेश नायक , लोकेश शर्मा , अर्जुन कुशवाह , नरेंद्र लोधा , कमलेश वर्मा एवं गिरिराज, ने रोगियों की जांच की। तथा इन सभी का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर लायंस क्लब द्वारा अभिनंदन किया गया।


शिविर में विनय कुमार कटारिया, राजेंद्र सोनी , जगदीश फतेहपुरिया , मुरारी गर्ग , संजय जैन,  शैलेंद्र वाधवानी , अनिल दत्त शर्मा, विनय नाहटा, हेमराज जैन,विनय पांड्या,अनिल बंसल एवं  सेवानिवृत अध्यापक गोपाल लाल वैष्णव एवं जिला पेंशन संघ अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने सेवाएं दी।