Article Image
नवगठित केकडी जिले में लघु सीमान्त कृषकों को वितरित किए जाएंगे 30 हजार बीज मिनिकिट
केकड़ी, 7 जून। खरीफ 2024 मे बजट घोषणा की अनुपालना में राज्य योजनान्तर्गत जिले के लघु सीमान्त कृषको को ग्राम पंचायत के सरपंच की अध्यक्षता वाली कमेटी से चयन उ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 07, 2024 • 8:12 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 7 जून। खरीफ 2024 मे बजट घोषणा की अनुपालना में राज्य योजनान्तर्गत जिले के लघु सीमान्त कृषको को ग्राम पंचायत के सरपंच की अध्यक्षता वाली कमेटी से चयन उपरान्त राज किसान पोर्टल पर ओन लाइन प्रकिया से बीज मिनिकिट वितरित किये जायेंगे।
.jpeg)
कृषि विभाग के सहायक निदेशक रामनिवास जागिड ने बताया कि मूगं एमएच-421 के 10400 मिनिकिट 4 किग्रा पेकिंग मे, ज्वार सीएसवी 41 के 12500 मिनिकिट 4 किग्रा पेकिंग मे, तथा बाजरा एचएचबी 299 के 1.5 किग्रा में निःशुल्क वितरित किये जायेगें। एक पात्र कृषक परिवार को एक मिनिकिट दिया जायेगा।
इसके अतिरिक्त जिले के कृषको को ढैचां बीज के मिनिकिट लघु , सीमान्त , अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति के कृषकों की प्राथमिकता के साथ सभी श्रेणी के कृषको कों लाभान्वित किया जाना है। कृषक के नाम स्वंय के कम से कम 0.5 हेक्टेयर भूमि होना आवश्यक है। सभी प्रकार के बीज मिनिकिट की आपूर्ति आरएसएससी अजमेर द्वारा की जायेगी।उन्होंने बताया कि नवगठित जिले की 120 ग्राम पंचायतो में मिनिकिट समान रूप से वितरित किये जायेगें। मिनिकिट महिला कृषक को दिये जायेगें।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राकेश कुमार अटल द्वारा राज-सीड अजमेर को निर्धारित तिथि 10 जून तक मिनिकिट पंहुचाने के लिए निर्देशित किया । कृषि पर्यवेक्षको को नियमानुसार मिनिकिट समय पर वितरण करने के लिए निर्देशित किया गया। जिले में कम से कम 3000 पौधे लगाने के लिए भी निर्देशित किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement