Article Image
नरेगा मजदूरी भुगतान नहीं होने पर महिला मजदूरों का फूटा गुस्सा, सरवाड़ में हाईवे जाम
सरवाड़, 20 मई - शहरी नरेगा योजना के तहत मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने से नाराज महिला मजदूरों ने मंगलवार को अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर सरवाड़ नगर पालिका के बाहर
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 20, 2025 • 3:15 AM IST
Share This Story
सरवाड़, 20 मई - शहरी नरेगा योजना के तहत मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने से नाराज महिला मजदूरों ने मंगलवार को अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर सरवाड़ नगर पालिका के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर पत्थर डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार नरेगा के अंतर्गत श्रमिकों को पिछले कई महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है जिससे महिलाएं आक्रोशित थीं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जब तक भुगतान नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

जाम की सूचना पर सरवाड़ पुलिस और तहसीलदार बंटी राजपूत मौके पर पहुंचीं। तहसीलदार ने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं से समझाइश कर शांत किया और मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द मजदूरी दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा समझाइश और हस्तक्षेप के बाद बाद जाम खुलवाया गया और यातायात सामान्य हुआ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement