Article Image
न्यायालय परिसर में जर्नलिस्ट एसोसिएशन केकड़ी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
केकड़ी, 12 जुलाई जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जार) केकड़ी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता पवन राठी ने आज न्यायालय परिसर में अधिवक्ता साथियों संग पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 12, 2024 • 8:04 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 12 जुलाई जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जार) केकड़ी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता पवन राठी ने आज न्यायालय परिसर में अधिवक्ता साथियों संग पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर राठी ने कहा कि जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, और इसके लिए पेड़-पौधों की सख्त जरूरत होती है। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की ताकि भविष्य में ऑक्सीजन की कमी न हो।

राठी ने चेताया कि अगर पेड़-पौधे कम होते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हमें ऑक्सीजन के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। इस अवसर पर बार उपाध्यक्ष घनश्याम वैष्णव, एडवोकेट कमलेश शर्मा, जगदीश प्रसाद तेली, जार कार्यकारिणी सदस्य अशोक हावा, मुंशी मनीष कांसोटिया सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement