Article Image
नयागांव में बजरी माफियाओं का आतंक
केकड़ी, 4 नवंबर (गोविंद वैष्णव) : ग्राम नयागांव के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी केकड़ी को ज्ञापन सौंपकर गांव में अवैध बजरी परिवहन को रोकने की मांग की है। ग्रा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 04, 2025 • 5:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 4 नवंबर (गोविंद वैष्णव) : ग्राम नयागांव के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी केकड़ी को ज्ञापन सौंपकर गांव में अवैध बजरी परिवहन को रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बजरी माफियाओं द्वारा प्रसिद्ध देवनारायण मंदिर परिसर की मेड़बंदी एवं पोल-जालियां तोड़कर अवैध रास्ता तैयार कर बजरी से भरे वाहनों की आवाजाही की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में पुलिस प्रशासन द्वारा इस अवैध मार्ग को बंद कराया गया था लेकिन पुनः इसे तोड़कर रास्ता खोल लिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बजरी माफिया लगातार धमकियां देते हैं और देर रात शराब के नशे में तेज गति से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली मंदिर क्षेत्र से गुजरते हैं, जिससे श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। इससे गांव में आक्रोश फैल गया है और किसी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन में आरोपी धर्मराज पुत्र रामकरण मीणा द्वारा जाली एवं खंभे तोड़कर अवैध मार्ग बनाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने अविलंब सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच रामप्रसाद मीणा, मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश मीणा सहित शैतान सिंह, कैलाश मीणा, रामेश्वर, दुर्गालाल, सांवलालाल, भंवरलाल, अभिषेक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement