Article Image
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
केकड़ी, 10 अक्टूबर: केकड़ी जिले में पुलिस थाना सराना में नाबालिग पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे अभियुक्त हरिराम उर्फ बबलु को पुलिस की विश
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 10, 2024 • 12:35 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 10 अक्टूबर: केकड़ी जिले में पुलिस थाना सराना में नाबालिग पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे अभियुक्त हरिराम उर्फ बबलु को पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई है जो महिला अत्याचार के खिलाफ अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से केकड़ी जिले में जारी है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद परिवार ने शंका जताई कि उनकी बेटी को किसी ने भगाया हो सकता है। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 107/2024 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान हरिराम उर्फ बबलु जो घटना का मुख्य आरोपी था गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने आरोपी को पकड़ने के लिए थाना सराना के थानाधिकारी विजय मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की।
आरोपी की जानकारी: हरिराम उर्फ बबलु (22 वर्ष) पुत्र मंगलाराम निवासी रेबारियों की ढाणी, भिनाय, थाना सराना, जिला केकड़ी।
आखिरकार पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता के जरिए अपहर्ता को ढूंढ निकाला और आरोपी हरिराम उर्फ बबलु को डिटेन कर लिया। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम के सदस्य विजय मीणा, राजेन्द्र, शिव प्रकाश और संजय ने इस पूरी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement