Article Image
नागोला में बीज वितरण पर भेदभाव का आरोप, किसानों ने की नारेबाजी, किसान बोले – नहीं मिला बीज, कृषि पर्यवेक्षक पर लगाया पक्षपात का आरोप
भिनाय- किसान सेवा केंद्र नागोला में सोमवार को दोपहर 1 बजे किसानों को बीज नहीं मिलने पर आक्रोशित किसानों ने कृषि पर्यवेक्षकनारायण लाल जाट के खिलाफ जमकर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 23, 2025 • 4:49 AM IST
Share This Story
भिनाय- किसान सेवा केंद्र नागोला में सोमवार को दोपहर 1 बजे किसानों को बीज नहीं मिलने पर आक्रोशित किसानों ने कृषि पर्यवेक्षकनारायण लाल जाट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किसानों को बीज नहीं मिलने पर किसानों के शिष्टमंडल ने जमकर नारेबाजी की,तथा कृषि पर्यवेक्षक के अपने चहेतों को बीज वितरित करने का आरोप लगाया हैं।किसानों ने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को पत्र भेजा है,वितरित किए गए बीज की जाँच की मांग की है।

नागोला में कुछ दिनों से खाद बीज नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।किसानों ने नारेबाजी करके राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया हैं।उनका कहना है कि नागोला कृषि सेवा केंद्र में भेदभाव की नीति को लेकर बीज का वितरण किया गया।नागोला में मूंग,उड़द,मक्का,ज्वार का बीज नहीं मिलने से किसान पुरुष व महिलाएं नाराज हैं।इसके चलते उन्होंने नारेबाजी कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया हैं।समय रहते खाद बीज नहीं मिलने से किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं।ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि राज्य सरकार के अधिकारी सिर्फ योजनाएं बता रहे हैं पर धरातल पर कुछ नहीं है।नागोला में भेदभाव की नीति को लेकर कृषि सेवा केंद्र में बीज का वितरण किया गया हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement