Article Image
नागोला में परिवार पर जानलेवा हमले के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कस्बा रहा पूर्णतया बंद
भिनाय- भिनाय थाना क्षेत्र के नागोला गांव में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में नागोला कस्बा पूरी तरह बंद रह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 12, 2025 • 12:52 AM IST
Share This Story
भिनाय- भिनाय थाना क्षेत्र के नागोला गांव में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में नागोला कस्बा पूरी तरह बंद रहा। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के आह्वान पर ग्रामीणों व हिंदू समाज के लोगों ने नागोला बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी व अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरवाड़ और भिनाय थानों से अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा, भिनाय थानाधिकारी रामगोपाल यादव, सरवाड़ थानाधिकारी महिपाल सिंह, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र, सरपंच प्रतिनिधि सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में शामिल रहे सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना ना हो।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, बजरंग दल संयोजक कमलेश गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि गणेश जाट, ग्रामीण नेता जितेंद्र शर्मा, रामस्वरूप नागर, अशोक प्रजापत, संतोष तंवर, ओम प्रकाश कुमावत, दुर्गा लाल नाई, मांगीलाल वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रदर्शन के चलते नागोला का बाजार पूरी तरह बंद रहा, दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर समर्थन जताया। स्थिति को देखते हुए पूरे कस्बे में पुलिस का पहरा रहा और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement