Article Image
नगर परिषद केकड़ी द्वारा बकाया नगरीय विकास कर की वसूली में सख्त कदम, करदाताओं को अंतिम चेतावनी
केकड़ी। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के निर्देशानुसार नगर परिषद केकड़ी द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बकाया नगरीय विकास कर की प्रभावी वसूली की
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 27, 2025 • 7:10 AM IST
Share This Story
केकड़ी। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के निर्देशानुसार नगर परिषद केकड़ी द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बकाया नगरीय विकास कर की प्रभावी वसूली की गई। इस अभियान के तहत कुल ₹6,73,960 की वसूली की गई।अनेक करदाताओं, जिन्होंने पूर्व में जारी नोटिस के बावजूद कर जमा नहीं कराया, उन्हें अंतिम मांग पत्र जारी करते हुए 72 घंटे का समय दिया गया। चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय पर बकाया राशि जमा न करने की स्थिति में उनकी संपत्तियां नियमानुसार सीज कर दी जाएंगी।

नगर परिषद के आयुक्त मनोज कुमार मीणा ने आमजन से अपील की कि स्वायत्त शासन विभाग की अधिसूचना (दिनांक 10 जनवरी 2025) के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक बकाया नगरीय विकास कर जमा कराने पर ब्याज और शास्ति में 100% छूट का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही, वर्ष 2011-12 से पूर्व के बकाया कर पर 50% छूट का प्रावधान है। आयुक्त ने करदाताओं से समय पर कर जमा करने का आग्रह किया, अन्यथा उनके विरुद्ध संपत्ति सीज की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी
आज की वसूली कार्रवाई में आयुक्त मनोज कुमार मीणा के साथ सहायक लेखाधिकारी भागचंद बैरवा, वरिष्ठ प्रारूपकार संजय शर्मा, कनिष्ठ अभियंता घासी लाल गुर्जर, वरिष्ठ सहायक शशिकांत दाधीच, और स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आशीष खरोल सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement