Article Image
नगर परिषद केकड़ी की बजट बैठक 14 फरवरी को, विकास कार्यों और भूमि आवंटन पर होगा निर्णय
केकड़ी, 12 फरवरी 2025 – नगर परिषद केकड़ी की बजट बैठक 14 फरवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे नगर परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। नगर परिषद आयुक्त मनोज कुमार मीण
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 12, 2025 • 4:48 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 12 फरवरी 2025 – नगर परिषद केकड़ी की बजट बैठक 14 फरवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे नगर परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। नगर परिषद आयुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि बैठक में जिसमें शहर के विकास कार्यों, भूमि आवंटन और बजट अनुमोदन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान के अनुमोदन के साथ-साथ वर्ष 2024-25 के संशोधित बजट अनुमान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (RICCO) को भूमि आवंटन के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर चर्चा होगी। शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

इसके साथ ही नगर परिषद के स्वामित्व वाली आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंडों, बिखरे भूखंडों और निर्मित दुकानों की नीलामी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह बैठक नगर के बजट और विकास कार्यों से जुड़े अहम निर्णय लेने के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा सके।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement