Article Image
धन्नसा गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार: प्लॉट विवाद में गोली चलाने वाले 10-10 हजार के इनामी विजेन्द्र व प्रहलाद गिरफ्तार
केकड़ी- जिला अजमेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में कुख्यात डकैत धनसिंह उर्फ धन्नसा के दो वांछित इनामी साथी – विजेन्द्र सिंह व प्रहलाद सिंह को गिरफ्तार कर लिय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 06, 2025 • 9:13 AM IST
Share This Story
केकड़ी- जिला अजमेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में कुख्यात डकैत धनसिंह उर्फ धन्नसा के दो वांछित इनामी साथी – विजेन्द्र सिंह व प्रहलाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस थाना सराना व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की। इनमें विजेन्द्र सिंह को अजमेर सुभाषनगर से और प्रहलाद सिंह को शोकलिया चौराहे से दबोचा गया।

गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वांछित इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अजमेर रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश (आईपीएस), अजमेर एसपी वंदिता राणा (आईपीएस), एएसपी श्योराजमल मीणा, वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु के निकट सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
प्लॉट विवाद से शुरू हुआ था मामला, गोली मारने तक पहुंचा संघर्ष
12 अगस्त 2024 को पिपरोली निवासी रामपाल द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण संख्या 85/2024 के अनुसार प्लॉट विवाद में आरोपी धनसिंह व उसके साथियों ने झोपड़ी डालने आए रामपाल पर जानलेवा हमला किया था। गोलीबारी और लाठी-सरियों से मारपीट की इस घटना में रामपाल घायल हुआ था। केस में पहले ही गोपालसिंह व नवलसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई इस तरह हुई
मुखबिर सूचना पर डीएसटी की टीम ने सटीक लोकेशन के आधार पर पहले विजेन्द्र सिंह को अजमेर स्थित नारीशाला रोड से दबोचा। बाद में प्रहलाद सिंह को शोकलिया चौराहे से पकड़कर सराना थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। दोनों आरोपियों को शनिवार 6 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस व डीएसटी टीम में यह रहे शामिल
सराना थाने से थानाधिकारी उगमाराम, कांस्टेबल जतन चौधरी, प्रहलाद मीणा और दिलीप कुमार शामिल रहे। डीएसटी टीम का नेतृत्व शंकर सिंह रावत (प्रभारी) ने किया, साथ में रणजीत, सीताराम कसाना, रामनिवास, जितेन्द्र, संतराम, गजेन्द्र, मुकेश टाडी व मनोज सिंह सक्रिय रहे।
इनामी अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास
- विजेन्द्र सिंह पर सरवाड़, केकड़ी, भिनाय, नसीराबाद सहित विभिन्न थानों में 8 से अधिक गंभीर प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या, जानलेवा हमला, अवैध हथियार अधिनियम व एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं।
- प्रहलाद सिंह भी आदर्शनगर, सरवाड़ व भिनाय थानों में कई प्रकरणों में नामजद रहा है।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा अन्य फरार अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement