Article Image
धुंधरी में बजरी माफिया का आतंक, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल
केकड़ी- धुंधरी ग्राम में बजरी माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ताजा मामले में तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर अनियंत्र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 13, 2025 • 12:20 AM IST
Share This Story
केकड़ी- धुंधरी ग्राम में बजरी माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ताजा मामले में तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा, जिससे बुजुर्ग महिला प्रेम देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें केकड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने टांकावास-धुंधरी मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि बजरी माफियाओं के ट्रैक्टर बेलगाम होकर गांव के अंदर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन बजरी माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement