Article Image
दसवीं बोर्ड परीक्षा में श्री सुधासागर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
केकड़ी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा के बुधवार की शाम घोषित किये गए परिणामों में श्री सुधासागर स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता का
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 29, 2025 • 7:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा के बुधवार की शाम घोषित किये गए परिणामों में श्री सुधासागर स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता का परचम लहराया है। स्कूल का परिणाम न केवल शतप्रतिशत रहा, वरन स्कूल के 45 में से 44 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, इनमें स्कूल के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं, जबकि कुल 33 विद्यार्थियों के 75 प्रतिशत से अधिक अंक आये। स्कूल के 7 बच्चों ने मैथ्स विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए। एक विद्यार्थी ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। स्कूल की इक्कीस में से पंद्रह छात्राओं ने गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित की। यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल ने बताया कि छात्रा सहज लोढ़ा पुत्री मुकेश कुमार लोढ़ा ने 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विश्वजीत सिंह खंगारोत पुत्र भगवान सिंह खंगारोत ने 95.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं गणित विषय में 100 मे से 100 अंक अर्जित किए। अंशुल चौधरी पुत्र महावीर सिंह चौधरी ने 95.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा गणित विषय में शत प्रतिशत अंक अर्जित किए।

इनके अतिरिक्त अक्षय सिंह शक्तावत पुत्र विकास सिंह शक्तावत ने 95.17, कुणाल कुमावत पुत्र कुंदन कुमावत ने 95, सुभाष झाकल पुत्र महावीर प्रसाद झाकल ने 94.33, प्रियांशी साहू पुत्री राधेश्याम साहू ने 93.83, आरव गदिया पुत्र अनिल गदिया ने 93.17, संदीप चौधरी पुत्र शुभकरण चौधरी ने 93.17, अक्षिता जैन पुत्री भूपेन्द्र कुमार जैन ने 91.67, दिव्यांशु नागर पुत्र प्रहलाद राय नागर ने 91.33, अंशिका जैन पुत्री दिनेश कुमार जैन ने 91, कनिष्कदेव सिंह राठौड़ पुत्र नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने 90.5 प्रतिशत अंक अर्जित किये। इनमें अक्षय सिंह शक्तावत, अक्षिता जैन, अंशिका जैन, चिराग रामचंदानी और संदीप चौधरी ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए।

स्कूल के निदेशक व गणित विषय के मार्गदर्शक अजय जैन ने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त करते हुए होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल व उपप्रधानाचार्य कैलाश चंद शर्मा ने परीक्षा परिणाम को गुणात्मक दृष्टि से उत्कृष्ट बताया। संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया, उपाध्यक्ष सुरेश रांवका, सचिव आनंद सोनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद बाकलीवाल ने बधाई प्रेषित की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement