Article Image
दसवीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता, देशभर से 28 टीमें लेंगी हिस्सा
केकड़ी - मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब केकड़ी के तत्वाधान में आयोजित हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दसवीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार प्रातः 11:0
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 01, 2025 • 7:23 AM IST
Share This Story
केकड़ी - मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब केकड़ी के तत्वाधान में आयोजित हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दसवीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। मनीष शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी रहेंगे अध्यक्षता उपखंड अधिकारी सुभाष हेमानी करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि हर्षित शर्मा डीवाईएसपी केकड़ी, विजय सिंह स्पोर्ट्स डायरेक्टर यूनिवर्सिटी कोटा एवं भामाशाह अतिथि भंवरलाल जगरवाल रिटायर एडिशनल एसपी, गिरधर सिंह शारीरिक शिक्षक प्रतापपुरा, अविनाश दुबे डायरेक्टर MLD शिक्षण संस्थान केकड़ी एवं राजीव, संजीव एवं नितेश शाह समाजसेवी, धनराज चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्घाटन समारोह में रहेंगे।

क्लब के मीडिया प्रभारी मोहम्मद जावेद ने बताया कि पूरे भारत से लगभग 28 टीमे इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी पटेल ग्राउंड पर आयोजित चार दिवसीय खेल कूद हॉकी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला केकड़ी की खेल प्रेमी जनता को देखने को मिलेंगे देर रात तक संपूर्ण भारत से टीमे केकड़ी पहुंच रही है, समस्त टीमों के रहने, खाने एवं एक तरफा किराया निःशुल्क क्लब के द्वारा किया जा रहा है साथी ही संपूर्ण खेल प्रेमी जनता का सहयोग क्लब को लगातार मिल रहा है, शाम तक जबलपुर,महाराष्ट्र, उज्जैन, सोनभद्र, छिंदवाड़ा, बनारस, इंदौर, मंदसौर, की टीमे केकड़ी पहुंच चुकी है, क्लब की समस्त समितियों के द्वारा सारे काम संपादित किया जा रहे हैं क्लब के समस्त सदस्य दिन-रात प्रतियोगिता को सफल बनाने में लगे हुए हैं
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement