Article Image
दूसरे का प्लॉट अपना बताकर बेचा, एक लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी सलाखों के पीछे
केकड़ी- ज़मीन बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले 6 माह से फरार आरोपी को केकड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दूसरे व्यक्ति के प्लॉट को अपना बताकर 2.
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 17, 2025 • 8:28 AM IST
Share This Story
केकड़ी- ज़मीन बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले 6 माह से फरार आरोपी को केकड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दूसरे व्यक्ति के प्लॉट को अपना बताकर 2.25 लाख रुपये में सौदा किया था और एक लाख रुपये एडवांस लेकर फर्जी इकरारनामा तैयार कर दिया था।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी मुकेश आचार्य निवासी केकड़ी ने 21 मार्च 2025 को रिपोर्ट दी थी कि कृष्ण सुदामा नगर स्थित प्लॉट संख्या 19 को आरोपीगण ने अपना बताकर 2,25,000 रुपये में बेच दिया। सौदे में साई पेटे 1 लाख रुपये लेकर स्टाम्प पर फर्जी एग्रीमेंट लिख दिया, लेकिन बाद में रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। जांच में सामने आया कि संबंधित प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है। इस पर मुकदमा नंबर 85/25 धारा 420, 406, 467, 468, 471, 120बी भा.द.स. में दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीणा तथा वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहम्मद युसुफ पुत्र मोहम्मद इस्माईल (59) निवासी पुरानी धान मंडी, दूध डेयरी के पास, थाना भीमगंज, जिला भीलवाड़ा को डिटेन कर पूछताछ की गई। अपराध प्रमाणित होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में थानाधिकारी केकड़ी शहर कुसुमलता मीणा, कानि तेजमल, मुकेश कुमार की विशेष भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement