Article Image
दिवंगत डॉक्टर अनिल बाबानी को सर्व समाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
केकड़ी:– राजकीय जिला चिकित्सालय में नियुक्त चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल बाबानी एवं उसके साथ कार में जयपुर जा रहे मेडिकल संचालक संपत्त उपाध्याय
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 18, 2024 • 5:09 AM IST
Share This Story

केकड़ी:– राजकीय जिला चिकित्सालय में नियुक्त चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल बाबानी एवं उसके साथ कार में जयपुर जा रहे मेडिकल संचालक संपत्त उपाध्याय की फागी के निकट एक दुर्घटना में दुखद निधन हो गया इस घटना से पूरा शहर स्तब्ध रह गया हर किसी के ज़बान पर डॉक्टर अनिल बाबानी का व्यवहार सर चढ़कर बोल रहा था चर्म रोग से संबंधित कैसा भी मरीज हो हर मरीज का उन्होंने हंसी खुशी से इलाज कर मुझे उसे संतुष्ट किया।

आज देवगांव गेट स्थित गौशाला सत्संग भवन में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें केकड़ी के समस्त समाज द्वारा जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों में पी एम ओ नवीन जांगिड़, धर्मेंद्र वर्मा,रामावतार स्वर्णकार, जी एल मेघवाल,एल के कुमावत,यशपाल चौधरी, अभिषेक जैन,मुकेश माथुर धर्मेंद्र वर्मा आदि एवं मेडिकल लाइन से जुड़े अशोक विनायका, नागोरिया ने,सिंधी बिरादरी मंडल के संरक्षक बलराज मेहरचंदानी एडवोकेट हेमंत जैन आदि ने डॉक्टर बाबानी के सुंदर व्यवहार की एवं थोड़े से ही समय में केकड़ी के हर वर्ग में अपनी पहचान कायम की जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की एवं इस दुखद घटना पर दुख प्रकट कर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की,कार्यक्रम का संचालन संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी के मुखी अशोक रंगवानी ने किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement