Article Image
दिल्ली में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच का स्थापना दिवस राष्ट्रीय सेमिनार के रूप में मनाया गया, देशभर से पहुंचे सैकड़ों डेलीगेट्स
नई दिल्ली- अधिवक्ताओं के कल्याण, सम्मान और सुरक्षा को समर्पित अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच का चतुर्थ स्थापना दिवस शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थित प्रधानम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 01, 2025 • 5:34 AM IST
Share This Story
नई दिल्ली- अधिवक्ताओं के कल्याण, सम्मान और सुरक्षा को समर्पित अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच का चतुर्थ स्थापना दिवस शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में राष्ट्रीय अधिवक्ता सेमिनार के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रकुमार वालेजा एवं दिल्ली बार एसोसिएशन अध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर देशभर के राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने मंच द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करवाने के प्रयासों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सेमिनार में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से अधिवक्ता प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
डॉ. मनोज आहूजा ने दिया चेतावनी भरा संदेश
राजस्थान के प्रदेश सचिव डॉ. मनोज आहूजा ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए अधिवक्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने गैर-प्रैक्टिशनर वकीलों को मंच से बाहर करने की मांग करते हुए कहा कि दलाल मानसिकता वाले तत्वों से अधिवक्ता पेशे की गरिमा नष्ट हो रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकुमार वालेजा ने कहा कि मंच 18 राज्यों में कार्यकारिणी विस्तार कर हजारों अधिवक्ताओं को जोड़ने में सफल रहा है। मंच का उद्देश्य अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराना है और इसके लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है।
सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित
कार्यक्रम में मंच संस्थापक रामगोपाल गुप्ता, दीपक पंजवानी, मनोज सनपाल, गंगा प्रसाद यादव, जयशंकर प्रजापति, विलासराव आदि को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं में अशोक सिंह रावत, रितु मुंजाल, राहुल मिश्रा, अजय शर्मा, मनोहर चंचलानी, रामअवतार मीणा, महेंद्र चौधरी आदि ने संविधान व न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर बल दिया।
केकड़ी से डॉ. आहूजा को मिला सम्मान
रविवार को सेमिनार से लौटने पर केकड़ी में पंचायत समिति सदस्य सुनील शर्मा एवं एडवोकेट मनीष छीपा की मौजूदगी में डॉ. मनोज आहूजा का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पवन धूमश, दीपक सैन, भागचंद चौधरी, भूपेंद्र रावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement