Article Image
दुर्लभ थायराइड सर्जरी में जिला चिकित्सालय केकड़ी को बड़ी सफलता
केकड़ी। राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी के पीएमओ डॉ नवीन जांगिड़ ने बताया कि मालीखेड़ा निवासी 28 वर्षीय फोरन्ती माली के गर्दन के दाईं ओर गांठ होने से उस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 25, 2025 • 6:10 AM IST
Share This Story
केकड़ी। राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी के पीएमओ डॉ नवीन जांगिड़ ने बताया कि मालीखेड़ा निवासी 28 वर्षीय फोरन्ती माली के गर्दन के दाईं ओर गांठ होने से उसे भोजन निगलने व श्वास लेने में परेशानी हो रही थी। जिला चिकित्सालय में नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ रामावतार साहू से परामर्श व जांच के बाद थायराइड की गांठ पाई गई।

डॉ. साहू द्वारा 24 दिसंबर को सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान एक अत्यंत दुर्लभ नर्व “नॉन रिकरेंट लेरिंजियल नर्व (Non-RLN)” पाई गई, जो 7-8 हजार व्यक्तियों में से केवल एक में मिलती है और यह जन्मजात नर्व एनोमली होती है। इस नर्व की पहचान व संरक्षण अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि क्षति होने पर ऑपरेशन के बाद आवाज जाने का खतरा रहता है। डॉ. साहू ने सूझबूझ से नर्व को सुरक्षित रखते हुए जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज की आवाज पूरी तरह सामान्य है। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया टीम में डॉ रोहित, डॉ अजीकुमार एवं डॉ विवेक उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय की इस उपलब्धि पर चिकित्सकीय टीम की सराहना की जा रही है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement