Article Image
दुर्गा वाहिनी की बहनों ने प्रशासनिक अधिकारियों के बंधा रक्षा सूत्र
केकड़ी विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर केकड़ी के प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर समाज क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 08, 2025 • 7:12 AM IST
Share This Story
केकड़ी विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर केकड़ी के प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर समाज की सुरक्षा व संरक्षा हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा पर्व की मंगलकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका विनीता जोशी ने कहा कि रक्षाबंधन समरसता, प्रेम और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा, थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा, उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी सहित पुलिस थाने में तैनात समस्त अधिकारियों व जवानों की कलियों पर रक्षा सूत्र बांधा। अधिकारियों ने सभी बहनों को रक्षा का संकल्प देते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया एवं समाज में आपसी भाईचारे और सुरक्षा की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर हीराचंद खुटेटा (जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद) रमेश शास्त्री (प्रखंड मंत्री) चंद्रप्रकाश विजयवर्गीय (नगर अध्यक्ष), एडवोकेट मुकेश शर्मा (नगर मंत्री) पृथ्वीराज चौहान, महावीर सिंह भाटी, राजेंद्र फतेहपुरिया,महावीर वैष्णव, ऋषि राज चौधरी (जिला सह संयोजक, बजरंग दल), सिन्टू साहू (बल उपासना प्रमुख), सुमित सैन (नगर सुरक्षा प्रमुख), रामअवतार चौधरी, संजय कुमावत, दुर्गा वाहिनी की बहनों में विनीता जोशी, सोनू साहू, नेहा वैष्णव, स्वाति साहू, अंतिम कोली, सुमन खटीक, छुटकी धोबी, खुशी धोबी, पूजा माली सहित अनेक मातृशक्ति सदस्याएं उपस्थित रहीं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement