Local News
Article Image
दोपहर मे बिजली कटौती नही करने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
सरवाड़ -(शिवशंकर वैष्णव) विद्युत विभाग सरवाड़ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे दोपहर मे बिजली कटौती करने से परेशान होकर सामाजिक कार्यकर्ताओ ने सोमवार को उपखं
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 20, 2024 • 9:28 AM IST
Share This Story

सरवाड़ -(शिवशंकर वैष्णव) विद्युत विभाग सरवाड़ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे दोपहर मे बिजली कटौती करने से परेशान होकर सामाजिक कार्यकर्ताओ ने सोमवार को उपखंड कार्यालय सरवाड़ मे प्रशासन को ज्ञापन देकर दोपहर मे बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह केशावत के नेतृत्व मे सौंपे गये ज्ञापन मे बताया कि सोहनपुरा फीडर के अंतर्गत आने वाले भाटोलाव,सोहनपुरा,हिंगतड़ा,मानपुरा,हिंगोनियां आदि गांवो मे रोज दोपहर मे बिजली कटौती कर दी जाती है जिससे इस भीषण गर्मी मे आमजन का जीना दूभर हो जाता है। साथ ही बार बार बिजली कटौती करने से भी लोगो को परेशानी होती है। सामाजिक कार्यकर्ताओ के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि यदि विभागीय नियमो मे बिजली कटौती करना है तो एक निश्चित समय तय कर लिया जाये लेकिन किसी भी स्थिति मे दोपहर मे बिजली कटौती करना उचित नही है। विभागीय अधिकारियो कर्मचारियों को इस भीषण गर्मी को देखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। इस दौरान सामाजिक प्रतिनिधिमंडल मे रणजीत सिंह केशावत मानपुरा, रामप्रसाद गुर्जर हिंगोनियां, शिवशंकर वैष्णव, तेजमल गुजर, हिंगतड़ा,कानाराम गुर्जर ताजपुरा, शंकर खारोल सुरजपुरा आदि मौजूद थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 day ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement