Article Image
दीपक तप एकासना कर मनाई गुरु पूर्णिमा
केकड़ी। जैन श्वेताम्बर तप्पागच्छ संघ द्वारा श्री सोम्याप्रभा श्री जी मा. सा. के अतुल्य चातुर्मास के अंतर्गत आज सब्जी मंडी स्थित ओसवाल संस्था भवन में दीपक तप
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 21, 2024 • 4:18 AM IST
Share This Story
केकड़ी। जैन श्वेताम्बर तप्पागच्छ संघ द्वारा श्री सोम्याप्रभा श्री जी मा. सा. के अतुल्य चातुर्मास के अंतर्गत आज सब्जी मंडी स्थित ओसवाल संस्था भवन में दीपक तप के एकासने का आयोजन रखा गया। इस विशेष अवसर पर संघ के 61 श्रावक-श्राविकाओं एवं बच्चों ने एकासना करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन अतुल धूपिया द्वारा किया गया। दीपक एकासना के अंतर्गत एक दीपक जलाकर रखा गया, और दीपक जलने तक ही भोजन ग्रहण करने की अनुमति थी। इसके बाद सूर्योदय से पूर्व कोई भी आहार ग्रहण नहीं किया जा सकता। चातुर्मास की शुरुआत से ही तपस्या का आरंभ हो चुका है। आज के कार्यक्रम के लाभार्थी ताराचंद, लाभचंद, दीपक, अमित, सुमित, और अतुल धूपिया परिवार हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement