Article Image
दिगम्बर जैन मुनि आदित्यसागरजी महाराज का बुधवार को होगा केकड़ी में मंगल प्रवेश, समाज के श्रद्धालुओं द्वारा की जाएगी भव्य अगवानी
केकड़ी। श्रुत संवेगी दिगम्बर जैन मुनि आदित्यसागरजी महाराज का ससंघ बुधवार को केकड़ी में मंगल प्रवेश होगा। वे सुबह सवा पांच बजे ग्राम कोहड़ा से पैदल विहार कर सुब
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 27, 2024 • 5:20 AM IST
Share This Story
केकड़ी। श्रुत संवेगी दिगम्बर जैन मुनि आदित्यसागरजी महाराज का ससंघ बुधवार को केकड़ी में मंगल प्रवेश होगा। वे सुबह सवा पांच बजे ग्राम कोहड़ा से पैदल विहार कर सुबह साढ़े छह बजे सावर रोड़ की तरफ केकड़ी नगर की सीमा पर पहुंचेगे, जहां स्थानीय दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालु महिला- पुरुषों द्वारा मुनि संघ की भव्य अगवानी की जाएगी।

भव्य शोभायात्रा जुलूस के रूप में नगर प्रवेश कराया जाएगा। जुलूस में महिलाएं केसरिया परिधान व पुरुष श्वेत वस्त्र पहनकर शामिल होंगे। यह जुलूस बस स्टैंड, अजमेरी गेट व घंटाघर होते हुए देवगांव गेट के समीप स्थित दिगम्बर जैन चैत्यालय पंहुचेगा।
समाज के अरिहंत बज ने बताया कि आचार्य विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनि आदित्यसागरजी महाराज व मुनिसंघ का यहां एक माह का ग्रीष्मकालीन प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह पांच बजे आचार्य भक्ति, साढ़े सात बजे नीति कक्षा, आठ बजे प्रवचन, साढ़े नौ बजे आहार चर्या, दोपहर तीन बजे स्वाध्याय तथा शाम छह बजे श्रुत समाधान के नियमित कार्यक्रम होंगे।
उन्होनें बताया कि मुनिसंघ के केकड़ी प्रवास को लेकर समाज में बहुत उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मुनि संघ में मुनि आदित्यसागर जी महाराज के साथ मुनि अप्रतिमसागरजी महाराज, मुनि सहजसागरजी महाराज व क्षुल्लक श्रेयसागरजी महाराज शामिल है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement