Article Image
थर्ड ग्रेड ट्रांसफर नही होने से पदाधिकारियों और शिक्षक कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी की बैठक रविवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के सभागार में प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कु
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 27, 2025 • 5:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी की बैठक रविवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के सभागार में प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बजरंग प्रसाद मजेजी एवं जिला संरक्षक बिरदीचन्द वैष्णव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने की। संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान, जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र सुजेडिया और उपशाखा अध्यक्ष नवलकिशोर जांगिड़ भी मंचासीन रहे।

प्रारंभ में सभी आगतुंक अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं संस्थापक जयदेव पाठक के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में आगामी 1 मई से 14 मई तक चलने वाले सदस्यता अभियान और विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। व्याख्याता रामनिवास कुमावत, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, शारीरिक शिक्षक मदनमोहन परेवा, बृजकिशोर वैष्णव एवं ऋषिराज सोनी ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक शिक्षकों को सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान शिक्षकों की आवाज मजबूत करने और उनके हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा में शीघ्र स्टाफिंग पैटर्न लागू होने की जानकारी दी। बजरंग प्रसाद मजेजी ने संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया और संगठन के इतिहास एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की आचारपद्धति एवं कार्यकर्ता विकास के बारे में भी विस्तार से अपनी बात कही। उपशाखा अध्यक्ष नवल किशोर जांगिड़ ने सदस्यता अभियान सफल बनाने को लेकर बनाई गई विस्तृत योजना की जानकारी दी एवं इसे सफल बनाने को लेकर संकुल अनुसार प्रभारी व सह प्रभारी बनाते हुए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी।

जिला उप सभाध्यक्ष मोजेन्द्र सिंह राव ने पिछली सरकार में क्रमोन्नत विद्यालयों में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। व्याख्याता अशोक पाटीदार ने समग्र शिक्षा अभियान में गत दिनों हुए साक्षात्कार का परिणाम नही आने और उप प्रधानाचार्य और वरिष्ठ व्याख्याता के पदों को लेकर चल रही भ्रम की स्थिति दूर करने की बात कही। अध्यापिका कोमल साहू ने तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानान्तरण को लेकर सरकारों द्वारा बार-बार ट्रांसफर पॉलिसी बनाने के बयानों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। अतिरिक्त जिला मंत्री संजय वैष्णव ने हाल ही में पदोन्नत कार्मिकों को योगकाल देने की मांग की। बैठक के अन्त में पहलगांव आतंकी हमले के शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उपशाखा मंत्री भागचन्द लखारा ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला उपसभाध्यक्ष मोजेन्द्र सिंह राव ने किया।

इस दौरान विभाग संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़, जिला महिला मंत्री प्रभा पंचोली, ईद मोहम्मद, सावर उपशाखा मंत्री प्रहलाद कुमावत, प्रधानाचार्य गोपाललाल रेगर, गोपीकिशन वैष्णव, बिहारीदान चारण, श्रीधर जाट, व्याख्याता वीरेन्द्र स्वर्णकार, सुनिता चौधरी, मनीष दाधीच, बनवारी लाल बैरवा, शुभकरण मीणा, महावीर बलाई, ओमप्रकाश जांगिड़ एवं सुरेश जांगिड़ सहित कई शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement