Article Image
त्रिवेणी गेज का स्तर 2.75 मीटर, पानी की आवक से बीसलपुर बांध का जलस्तर 311.43 आरएल मीटर
राजस्थान में सावन के महीने में लगातार हो रही बारिश से प्रदेशवासियों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि राज्य के बांधों में पानी की आवक बनी हुई है। इसी के चलते जय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 06, 2024 • 10:12 AM IST
Share This Story
राजस्थान में सावन के महीने में लगातार हो रही बारिश से प्रदेशवासियों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि राज्य के बांधों में पानी की आवक बनी हुई है। इसी के चलते जयपुर, अजमेर, ब्यावर, केकड़ी की जीवन रेखा कहे जाने वाले और टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीसलपुर बांध के त्रिवेणी में पानी की आवक होने के बाद इस सीजन में मंगलवार को बांध में सबसे ज्यादा पानी की आवक दर्ज की गई है। इस साल पहली बार 24 घंटे में 45 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। इसके साथ ही, बीसलपुर बांध का जल स्तर 45 सेंटीमीटर बढ़कर मंगलवार रात 8:00 बजे तक 311.43 आरएल मीटर हो गया है।

बीसलपुर बांध के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बीसलपुर बांध के ताजे आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में गेज स्तर 311.43 आरएल मीटर पर है। बांध की कुल क्षमता 440.978 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCum) है, जो 15.574 टीएमसी (ट्रिलियन क्यूबिक फीट) के बराबर है। इसके साथ ही, त्रिवेणी गेज का स्तर 2.75 मीटर पर दर्ज किया गया है।
अगस्त में ही छलका बीसलपुर बांध: बीसलपुर बांध परियोजना के अनुसार, बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है, जिसमें 38.70 टीएमसी जल भरता है। पूर्ण जलभराव के दौरान कुल 21,300 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो जाती है।
बांध में अधिकांश पानी की आवक अगस्त महीने से शुरू होती है, जो बनास, खारी और डाई नदियों के जरिए होती है। जलभराव क्षेत्र में हो रही बारिश और त्रिवेणी में पानी की आवक से बांध का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। इस वर्ष बांध के पूर्ण जलभराव होने की संभावना बनी हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement