Article Image
तीन दिवसीय फेस्ट में छात्रों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा
केकड़ी - एम. एल. डी. इंटरनेशनल एकेडमी विद्यालय में आज से तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट 2024 की शुरुआत की गई कार्यक्रम के उद्घघाटन में मुख्य अतिथि सुभाष हेमानी एस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 21, 2024 • 6:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी - एम. एल. डी. इंटरनेशनल एकेडमी विद्यालय में आज से तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट 2024 की शुरुआत की गई कार्यक्रम के उद्घघाटन में मुख्य अतिथि सुभाष हेमानी एस डी एम केकड़ी, चंद्र प्रकाश दुबे एम. एल. डी. संस्थान सचिव, विशिष्ट अतिथि आर. के. शर्मा रिप्रेजेन्टेटिव ऑफ़ टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, भरत लाल सैनी डायरेक्टर ऑफ़ राहत किरण फाउंडेशन, डायरेक्टर डॉ. अविनाश दुबे, प्रतिभा दुबे, एमएलडी टीटी कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर वह दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात प्रधानाचार्या संगीता कुमावत एवं सभी शिक्षकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा रिद्धिमा श ग्रुप द्वारा राजस्थानी लोक गीत केसरिया बालम पधारो म्हारे देश की प्रस्तुति कर राजस्थान की संस्कृति द्वारा रूबरू कराया गया।

कल्चरल फेस्ट 2024 के इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों को तीन हाउस सैफ्रॉन, व्हाइट व ग्रीन में बांटा गया। जिसमें अलग-अलग हाउस द्वारा योगा पिरामिड डांस की प्रस्तुति दी गई इसके बाद विभिन्न हाउस द्वारा बीट ब्रेकर्स डांस द्वारा अपने हाउस का प्रदर्शन किया गया इस त्रि-दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें एल के जी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थीयों द्वारा भाग लिया जाएगा प्रथम दिन कि प्रतियोगिताओं में काइट फ्लाइंग कंपटीशन, फ्रॉग रेस, कॉन बैलेंसिंग रेस, बोतल ग्रेव रेस, रिले रेस, फील द बास्केट रेस, थ्री लैग रेस, चेयर रेस, फील द बॉटल रेस आदि का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को तृतीय दिन पुरस्क़ृत किया जाएगा। काइट फ्लाइंग कंपटीशन का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि सुभाष हेमानी (एसडीएम केकड़ी) द्वारा पतंग उड़ा कर किया गया साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सरहाना करते हुए बच्चों को खेल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का महत्व बताया व विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया डॉ. अविनाश दुबे ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताया प्रधानाचार्या संगीता कुमावत द्वारा सभी पधारे हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों को कार्यक्रम की शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन निकिता पारीक एवं प्रगति शर्मा द्वारा किया गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement