Article Image
तेज गर्मी के चलते पक्षियों की जल सेवा के लिए भारत विकास परिषद ने परिंडे लगाएं
25 अप्रैल- केकड़ी के द्वारा स्थाई प्रकल्प परिंडे लगाओ परिंदे बचाओ अभियान की शुरुआत अजमेर रोड आर टी ओ ऑफिस के पास स्थित श्री देवनारायण राजकीय बालिका आव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 25, 2024 • 7:56 AM IST
Share This Story

25 अप्रैल- केकड़ी के द्वारा स्थाई प्रकल्प परिंडे लगाओ परिंदे बचाओ अभियान की शुरुआत अजमेर रोड आर टी ओ ऑफिस के पास स्थित श्री देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय से की गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम कुमावत के नेतृत्व में परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद जैन व सर्वेश विजय के साथ परिषद के सदस्यो ने विद्यालय परिसर में परिंडे लगाए , इसी श्रृंखला में शहर के जयपुर रोड़ स्थित नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर स्थित कबूतर खाने के पास बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर कार्य को गति प्रदान की गई ।

परिषद के सचिव दिनेश वैष्णव ने बताया कि भारत विकास परिषद का सेवा प्रकल्प तहत यह एक स्थाई प्रकल्प है और यह प्रकल्प लगभग बरसात का समय आने तक चलता रहता है । भीषण गर्मी को देखते हुए शहर मे व आस पास के क्षेत्र में लगभग 1100 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया और जिम्मेदार व्यक्ति को पानी भरने की जिम्मेदारी दी जाएगी, परिंडे लगाओ अभियान में आज अध्यक्ष महेश मंत्री , कोषाध्यक्ष भगवान महेश्वरी, नंदलाल गर्ग , नाथूलाल न्याति, अशोक कुमार सोनी , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, महावीर प्रसाद पारीक, राजेश लखोटिया , मंजू न्याति ,प्रतिभा न्याति ने सहयोग प्रदान किया

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement