Article Image
डॉक्टर बाबानी की स्मृति में रक्तदान शिविर 16 मई को
केकड़ी:- सिंधी भ्रात्री मंडल (सिंधी समाज) एवं ऑल राजस्थान इनसर्विस डॉक्टर एसोसिएशन (ARISDA) के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा ह
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 11, 2025 • 3:56 AM IST
Share This Story
केकड़ी:- सिंधी भ्रात्री मंडल (सिंधी समाज) एवं ऑल राजस्थान इनसर्विस डॉक्टर एसोसिएशन (ARISDA) के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। सिंधी भ्रात्री मंडल के मीडिया प्रभारी राम चन्द टहलानी के अनुसार समाज के अध्यक्ष के चेतन भगतानी ने बताया कि आने वाली 16 मई को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वर्गीय अनिल बाबानी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय चिकित्सालय केकड़ी के ब्लड सेंटर में सुबह 9 से 12 बजे तक एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर एसोसिएशन एवं सिंधी समाज के साथ-साथ अन्य कई व्यक्ति भी रक्तदान करेंगे।

डॉक्टर बाबानी समाज के लाडले,समाजसेवी,आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण,सहयोगी एक हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। थोड़े ही समय में उन्होंने चिकित्सा जगत में अपनी पहचान बना ली थी। आज हम उनकी याद में 16 मई 2025 शुक्रवार को एक रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं केकड़ी के आमजन से अपील करता हूं कि वह भी इस यज्ञ में शामिल होकर रक्तदान कर कई जिंदगियों को बचाने के लिए आगे आकर रक्तदान कर सहयोग प्रदान करें।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement