Article Image
ट्रांसफर पर बैन हटाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा केकड़ी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को स्थानांतरण की मांग को लेकर अतिरिक्त
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 02, 2025 • 5:46 AM IST
Share This Story
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा केकड़ी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को स्थानांतरण की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इससे पूर्व कार्यकर्ता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में एकत्रित हुए, जहां से रैली के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आक्रोशित शिक्षक कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर नारेबाजी की।

जिला मंत्री अर्जुन खटीक ने बताया कि राज्य सरकार ने एक जनवरी से दस जनवरी तक शिक्षा विभाग को छोड़कर सभी विभागों में स्थानांतरण पर रोक हटाई है जो प्रदेश के लाखों शिक्षकों के प्रति भेदभाव पूर्ण रवैया है। प्रदेश में सबसे अधिक संख्या शिक्षा विभाग के कार्मिकों की है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के बाद अन्य सभी विभागों में दो बार स्थानांतरण किए गए है, लेकिन तब भी शिक्षा विभाग की उपेक्षा की गई है।

इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक नेता बिरदीचन्द वैष्णव, संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान, विभाग संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह राठौड़, जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र सुजेडिया, महिला मंत्री प्रभा पंचोली, कोषाध्यक्ष गोविन्दराम लौहार, उपाध्यक्ष गोविन्द शर्मा, सह जिला मंत्री संजय वैष्णव, ईद मोहम्मद, सरवाड उपशाखा अध्यक्ष रामस्वरूप रेगर, सावर उपशाखा मंत्री प्रहलाद कुमावत, केकड़ी उपशाखा अध्यक्ष नवलकिशोर जांगिड़, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, महिला मंत्री सोनू कुमावत एवं मंजू जीनगर सहित कई शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement