Article Image
टोंक में रेगर महासभा के जिला स्तरीय प्रतिभा और भामाशाह सम्मान समारोह में 700 से अधिक छात्र-छात्राओं और 16 भामाशाहों का हुआ सम्मान
रेगर महासभा टोंक के जिला स्तरीय प्रतिभा भामाशाह सम्मान समारोह पीपलू-निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के मुख्य अतिथ्य में देवली पंप चौराहे स्थित सीनियर स्कूल परिसर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 28, 2024 • 8:48 AM IST
Share This Story
रेगर महासभा टोंक के जिला स्तरीय प्रतिभा भामाशाह सम्मान समारोह पीपलू-निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के मुख्य अतिथ्य में देवली पंप चौराहे स्थित सीनियर स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में केकड़ी जिले के महावीर कांसोटिया प्रदेश मीडिया प्रभारी का भी आयोजन समिति की ओर से साफा व माल्या पहनाकर कर जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों से आए 700 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व 16 भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में केकड़ी जिले से रेगर महासभा के शहर अध्यक्ष पारसमल कांसोटिया, बढ़ते कदम गौशाला केकड़ी के आजीवन सदस्य गोपाल लाल वर्मा,रामस्वरूप सलावडिंया,चेतन प्रकाश जग्रवाल आदि सहित कई समाज बंधु कार्यक्रम में शामिल हुए। वही कार्यक्रम में शैक्षिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली विभूतियां को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेगर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के मोहनपुरिया,अतिरिक्त न्यायाधीश दिनेश चंद जलुथरिया,टोंक जिला परिषद के उपसभापति बजरंग लाल वर्मा, जय नारायण शेरस्या,आदि सहित अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।समारोह में जयपुर,कोटा,बूंदी, भीलवाड़ा,केकड़ी,अजमेर सहित कई जिलों के सैकड़ो समाज बंधुओ ने भी भाग लिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement