Article Image
झुंझुंनू कलक्टर की गाड़ी का एक्सीडेंट
झूंझुनूं जिले की कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। गनीमत रही कि हादसे में बड़ी क्षति नहीं हुई। डीएम के ड्राइवर को मामूली चो
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 06, 2024 • 8:21 AM IST
Share This Story
झूंझुनूं जिले की कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। गनीमत रही कि हादसे में बड़ी क्षति नहीं हुई। डीएम के ड्राइवर को मामूली चोट आई है।
हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि डीएम की गाड़ी काफी तेज गति से दौड़ रही थी। हादसे के समय कलेक्टर चिन्मयी गोपाल गाड़ी में ही मौजूद थी। बताया गया कि सिंघाना-चिड़ावा रोड पर कलेक्टर की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में बड़ी क्षति नहीं हुई। डीएम के ड्राइवर को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद कलेक्टर चिन्मयी गोपाल दूसरी गाड़ी से रवाना हुई। एक्सीडेंट में जख्मी हुए ड्राइवर को इलाज के लिए सिंघाना अस्पताल लाया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर की गाड़ी झुंझुनू वापस लौटते समय सिंघाना के पास ढाणी हुक्मा के नजदीक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह अचानक गलत साइड में जाना बताया जा रहा है। दुर्घटना के समय गाड़ी में जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के साथ ही उनके निजी सहायक विपिन चौधरी, गनमैन सचिन भी सवार थे।
जिला कलेक्टर सिंघाना के नजदीक मिनी बस एवं स्क्रोपियों गाड़ी की दुर्घटना में घायल लोगों से सिंघाना अस्पताल में मिलने के बाद वापस झुंझुनू लौट रही थीं
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement