Article Image
जिला स्तरीय बजट घोषणा समीक्षा बैठक आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
केकड़ी, 7 अगस्त – जिले के प्रभारी सचिव एवं श्रम कारखाना, बॉयलर एवं ईएसआई विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 07, 2024 • 7:08 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 7 अगस्त – जिले के प्रभारी सचिव एवं श्रम कारखाना, बॉयलर एवं ईएसआई विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बजट घोषणा क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले के लिए प्रदेश सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई और अधिकारियों को इनकी प्रगति की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी सचिव डॉ. पृथ्वी ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे सभी कार्यों के प्रति सजग और तत्पर रहें और इन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगामी समीक्षा बैठकों में अच्छी उपलब्धि की अपेक्षा की गई।बैठक में प्रभारी सचिव ने अब तक संपादित की गई गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली और विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन घोषणाओं के लिए भूमि आवंटन की आवश्यकता है, संबंधित उपखंड अधिकारी और विभागीय अधिकारी शीघ्रता से भूमि आवंटित कराकर कार्यों को मूर्त रूप दें। उन्होंने अधिकारियों से पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने और विभागीय उपलब्धियों का स्पष्ट ब्यौरा प्रस्तुत करने को कहा।
प्रभारी सचिव ने यह भी कहा कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर तत्काल अवगत कराया जाए ताकि शीघ्र निराकरण कर कार्यों को गति दी जा सके। उन्होंने पारस्परिक समन्वय के साथ काम करने और गुणवत्तापूर्ण तथा लोक उपयोगी कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती श्वेता चौहान, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री दिनेश धाकड़, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री त्रिलोक राम दहिया, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement