Article Image
जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित..जिला कलक्टर ने सुने अभाव अभियोग
केकड़ी, 20 जून। जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरूवार को पंचायत समिति के वीसी कक्ष में हुआ। इसमें जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने 26 प्रार्थियों के अभाव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 20, 2024 • 5:46 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 20 जून। जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरूवार को पंचायत समिति के वीसी कक्ष में हुआ। इसमें जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने 26 प्रार्थियों के अभाव अभियोग सुने।

जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा जनसुनवाई के लिए जिला स्तरीय व्यवस्था लागू की गई है। इसके अन्तर्गत प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड तथा तृतीय गुरूवार को जिला स्तर पर जनसुनवाई होती है। जून माह की केकड़ी जिले की जन सुनवाई पंचायत समिति वीसी कक्ष में हुई। इसमें 26 प्रकरण प्राप्त हुए। प्रकरणों को निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों को अग्रेसित किया गया।

उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारियों को जन सुनवाई तथा 181 पर प्राप्त प्रकरणों को गम्भीरता से लेना चाहिए। यह सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। यह कार्य संवेदनशीलता के साथ करने की आवश्यकता है। समस्त प्रकरणों को निर्धारित समयावधि से पहले निस्तारित करने का प्रयास करें। जनसुनवाई तथा 181 पर दर्ज प्रकरणों की प्रत्येक जनसुनवाई में समीक्षा की जाएगी। यह समीक्षा विभागवार होगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कल्क्टर दिनेश धाकड़ , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक राम दहिया , उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, जिला रसद अधिकारी श्री मोहन लाल देव , सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक वेद रतन उपाध्याय ,सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement