Article Image
जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 9 से 10 फरवरी तक केकड़ी में आयोजित
केकड़ी। जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 9 से 10 फरवरी तक पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में अज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 08, 2025 • 7:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी। जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 9 से 10 फरवरी तक पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में अजमेर जिले के कुल 193 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।प्रदर्शनी में प्रतिभागी विज्ञान के विभिन्न मॉडल एवं नई तकनीकें प्रस्तुत करेंगे, जिन्हें विशेषज्ञ कमेटियों द्वारा अंक प्रदान किए जाएंगे। इसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिशत मॉडल का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेंगे।सभी प्रतिभागियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था पायलेट विद्यालय, बालिका विद्यालय एवं स्थानीय विद्यालयों में की गई है।

प्रभारी रमेश डसानिया, नवल किशोर जांगिड़, देवेंद्र धांधोलिया और शंकर लाल रेगर ने बताया कि इस इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य कालूराम सामरिया के सानिध्य में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।इस दौरान विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, नई दिल्ली से सुश्री दीप्ति जगुड़ी ने भी बैठक में भाग लिया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। 9 फरवरी को दोपहर 12:15 बजे विद्यालय के प्रार्थना स्थल प्रांगण में अतिथियों के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।तैयारियों को अंतिम रूप देने में उपप्राचार्य गिरीश चंदेल, व्याख्याता विनोद जैन, ऋतु पाराशर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ब्रजराज शर्मा एवं अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement