Article Image
जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोगला का औचक निरीक्षण किया
केकड़ी- जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा जिला केकड़ी, गोविंद नारायण शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोगला का औचक निरीक्षण किया। निर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 01, 2024 • 12:55 PM IST
Share This Story
केकड़ी- जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा जिला केकड़ी, गोविंद नारायण शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोगला का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रवेशोत्सव, हाउस होल्ड सर्वे, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, आधार, जनाधार व बैंक खाते से सीडिंग करवाने, तथा सरकार की विद्यार्थियों के लिए लाभकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन शाला दर्पण पर प्रविष्टि के बारे में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पौधारोपण, विद्यालय भवन की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी।

इसके अलावा, जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत व उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी स्टाफ साथियों को बधाई दी। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत नवप्रवेशित बच्चों का तिलक व माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया और नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की गई।
पौधारोपण कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, स्थानीय प्रधानाचार्य गुलाब चंद पंवार और प्रभारी कैलाश चंद जैन ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement