Article Image
जिला शिक्षा अधिकारी का औचक निरीक्षण: सभी गतिविधियों की गहन समीक्षा
केकड़ी, 13 जुलाई 2024 – आज, जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने रा उ मा वि बरोल, रा उ प्रा विद्यालय केरिया कला और रा बा उ प्रा विद्यालय केरिया कला ब्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 13, 2024 • 5:40 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 13 जुलाई 2024 – आज, जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने रा उ मा वि बरोल, रा उ प्रा विद्यालय केरिया कला और रा बा उ प्रा विद्यालय केरिया कला ब्लॉक अरांई का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान PEEO रमेश चंद यादव और अधीनस्थ विद्यालयों के संस्था प्रधान और स्टाफ भी मौजूद थे।

निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की समस्त गतिविधियों का गहनता से निरीक्षण किया, जिसमें निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, साइकिल वितरण, MDM, बालगोपाल दूध योजना, वृक्षारोपण, स्टार्ट प्रोजेक्ट, विद्यार्थियों का गृह कार्य, अध्ययन-अध्यापन की स्थिति, अध्यापक दैनन्दिनी, छात्र दैनन्दिनी, आयरन टेबलेट वितरण, पेयजल स्वच्छता, रक्तदान, नियमित अध्यापन कार्य, सामान्य ज्ञान के प्रश्न, प्रार्थना सभा में शनिवारिय 'नो बैग डे' पर क्विज, गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन योजना, NMMS, राज्य और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षाएं, विद्यालय के परीक्षा परिणाम, छात्र प्रवेश रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका का संधारण, शालादर्पण पोर्टल पर प्रविष्टियां, छात्रवृत्ति, पालनहार और दिव्यांग बच्चों का चिह्नीकरण और उनके लिए देय लाभ की आवश्यक कार्यवाही शामिल हैं।

शर्मा ने सुनिश्चित किया कि कोई भी बच्चा राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। उन्होंने सभी उपस्थित कर्मचारियों को समयबद्ध रूप से इन योजनाओं का पालन करने और संबंधित प्रविष्टियों को शालादर्पण पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement