Article Image
जिला वापसी को लेकर भगवान देवनारायण से की प्रार्थना, भजनलाल सरकार को सदबुद्धि दे ताकि केकडी फिर से बने जिला-आहूजा
केकडी जिला बचाओ अभियान के तहत अधिवक्ताओ का जारी अनवरत धरना प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को भगवान देवनारायण की जयन्ति मनाई गई तथा भगवान देवनारायण के चित्र सामने
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 04, 2025 • 8:14 AM IST
Share This Story
केकडी जिला बचाओ अभियान के तहत अधिवक्ताओ का जारी अनवरत धरना प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को भगवान देवनारायण की जयन्ति मनाई गई तथा भगवान देवनारायण के चित्र सामने अधिवक्ताओ ने पूजा अर्चना कर भजनलाल सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की। इस मौके पर अधिवक्ताओ को सम्बोधित करते हुए बार अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि भगवान देवनारायण हम सभी अधिवक्ताओ को इतनी शक्ति दे कि सरकार के खिलाफ इस आन्दोलन को सफल बना सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला हटाकर केकडी की जनता के साथ अन्याय किया है भगवान देवनारायण भजनलाल सरकार को सदबुद्धि दे ताकि भजनलाल सरकार जनता का हित समझ सके और केकडी को फिर से जिले का दर्जा दे सके। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह केकडी जिले की मांग को लेकर केकडी विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में अधिवक्ताओ का एक शिष्टमण्डल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात करेगा तथा केकडी को फिर से जिला बनाने की मांग की जायेगी।

धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता सलीम गौरी, रामावतार मीणा, आशुतोष शर्मा, सीताराम कुमावत आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान देवनारायण मुख्य सचिव सुधांशु पंत को सदबुद्धि दे ताकि वो पर्ची देकर केकडी को जिले बनाने की घोषणा करावे। इस मौके पर भगवान देवनारायण के चित्र के समक्ष अधिवक्ताओ ने दीप प्रज्जवलन कर प्रसादी चढाई तथा अधिवक्ताओ में प्रसाद का वितरण किया तथा भगवान देवनारायण से केकडी को फिर से जिला बनाने की प्रार्थना की। धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मगनलाल लोधा, चेतन धाभाई, हेमन्त जैन, रामावतार मीणा, परवेज नकवी, मुकेश गुर्जर, दिनेश टांक, महावीर गुर्जर, महेन्द्र चौधरी, शिवराज गुर्जर, हनुमान शर्मा, शिवप्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, लोकेश शर्मा, अर्जुन सिंह शक्तावत, रवि पंवार, अनिल शर्मा, डीएल वर्मा, गजेन्द्र पाराशर, शिवराज गुर्जर, शैलेन्द्र देवडा, रवि शर्मा, भावेश जैन, रामेश्वर कुमावत, भंवरलाल शर्मा, नरेन्द्र लोधा, अशफाक हुसैन, दशरथ सिंह कान्दलोत, रोडूमल सोलंकी आदि मौजूद थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement