Article Image
जिला बार एसोसिएशन केकड़ी के चुनाव 13 दिसंबर को, चुनाव अधिकारी नियुक्त
केकड़ी, 13 नवंबर। राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार राज्यभर में बार संघों के चुनाव दिसंबर माह के दूसरे शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में जिल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 13, 2024 • 7:56 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 13 नवंबर। राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार राज्यभर में बार संघों के चुनाव दिसंबर माह के दूसरे शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में जिला बार एसोसिएशन केकड़ी के चुनाव 13 दिसंबर को आयोजित होंगे। बीसीआर चुनाव 2015 के नियमों के अनुसार चुनाव समिति का गठन एक माह पूर्व किया जाना आवश्यक है।

जिला बार अध्यक्ष रामावतार मीणा ने आज चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। एडवोकेट भंवर सिंह राठौड़ को मुख्य चुनाव अधिकारी और नवल किशोर पारीक व लेंसी झंवर को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनावी सरगर्मियां तेज
चुनाव में अब एक माह का समय शेष है जिससे संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इससे चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
रोचक होंगे चुनाव
पिछले कुछ वर्षों से केकड़ी बार संघ के चुनाव बेहद रोचक हो रहे हैं। प्रचार और संपर्क के तरीके भी समय के साथ बदल गए हैं। इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल 11 पदों पर चुनाव होंगे।
सर्वसम्मति की परंपरा समाप्त
पिछले कुछ वर्षों तक केकड़ी बार में अध्यक्ष और अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव की परंपरा रही लेकिन बीते दो वर्षों से यह परंपरा टूट गई है। अब मतदान के जरिये ही पदाधिकारियों का चयन किया जा रहा है जिससे चुनावों में प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ गई है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement