Article Image
जिला बचाने के लिए अधिवक्ताओ का शिष्ट मण्डल जल्द करेगा सीएम व डिप्टी सीएम से मुलाकात
केकडी जिले की अधिसूचना राज्य सरकार द्वारा निरस्त करने के बाद से बार एसोसिएशन केकडी द्वारा सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे आन्दोलन के तहत गुरूवार को भी अधिवक्ताओ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 23, 2025 • 6:39 AM IST
Share This Story
केकडी जिले की अधिसूचना राज्य सरकार द्वारा निरस्त करने के बाद से बार एसोसिएशन केकडी द्वारा सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे आन्दोलन के तहत गुरूवार को भी अधिवक्ताओ ने कोर्ट परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस मौके पर अधिवक्ताओ ने एक सुर में केकडी जिले की रद्द अधिसूचना को फिर जारी कर केकडी को जिले का दर्जा देने की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन ने कहा कि अधिवक्ताओ का संघर्ष एक दिन जरूर कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि हिन्दूस्तान को आजादी दिलाने के लिए भी सबसे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे अनेक अधिवक्ताओ ने अंग्रेजो के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंका था तथा उस समय के अधिवक्ताओ के कठिन प्रयासो की बदौलत की देश की आजादी मिली थी, इस बार केकडी को फिर से जिला बचाने का बीडा जो अधिवक्ताओ ने उठाया है उसमें अधिवक्ता जरूर सफल होंगे तथा सरकार को झूकना होगा तथा जनविरोधी फैसले को वापस लेना होगा।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि सरकार जब तक जिले की वापसी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाती अधिवक्ता अपने आन्दोलन को अनवरत जारी रखेंगे तथा अधिवक्ताओ से जो कोशिश होगी वो कोशिश करके फिर केकडी का मान सम्मान लौटाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम गौरी ने जीत जायेंगे हम, तू अगर संग है तो सहित अनेक स्वरचित रचनाएं सुनाकर अधिवक्ताओ का हौंसला अफजाई किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज आहूजा, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन, बिशन सिंह राजावत, निर्मल चौधरी, सूर्यकान्त दाधीच, पूर्व बार अध्यक्ष रामावतार मीणा, सीताराम कुमावत, आशुतोष शर्मा, महासचिव मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद पाराशर, अर्जुन सिंह शक्तावत, इमदाद अली, हनुमान प्रसाद शर्मा, डीएल वर्मा, लक्ष्मीचन्द मीणा, राजेन्द्र गर्ग, भूपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह धन्नावत, नरेन्द्र जैन, परवेज नकवी, अनिल शर्मा, दिनेश पारीक, समकित जैन, सुनील जैन, गजेन्द्र पाराशर, शैलेन्द्र सिंह देवडा, फरीद मोहम्मद, लोकेश शर्मा, आदिल कुरेशी, दीपचन्द शर्मा, अशोक पालीवाल, रोडूमल सोलंकी, बुद्धिप्रकाश चौधरी, कमलेश शर्मा, शिवप्रकाश चौधरी, पवन प्रजापत, रवि पंवार, भैरू सिंह राठौड, भावेश जैन, रविन्द्र मेवाडा, नोरतमल सांखला आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे बार एसोसिएशन का शिष्ठ मण्डल-
धरना प्रदर्शन के दौरान आन्दोलन को तेज करने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से एक शिष्ठ मण्डल का गठन किया गया है जो आगामी दिनो में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से जयपुर पहुंचकर मुलाकात करेगा। शिष्ठ मण्डल द्वारा केकडी को फिर से जिले की दर्जा देने की मांग सहित केकडी के विकास को लेकर आगामी बजट में घोषणाएं करने हेतु मांग करेगा। शिष्ट मण्डल में वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद सईद नकवी, मदनगोपाल चौधरी, हेमन्त जैन, सलीम गोरी, शैलेन्द्र सिंह राठौड, सूर्यकान्त दाधीच, पवन कुमार राठी, आशुतोष शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, बिशन सिंह राजावत, सीताराम कुमावत को शामिल किया गया है।
28 को ब्लेक डे पर अधिवक्ताओ जलायेंगे पुतला, सौंपेंगे ज्ञापन-
गत 28 दिसम्बर को केकडी जिले को राज्य सरकार द्वारा निरस्त करने के विरोध में बार एसोसिएशन द्वारा लिये गये फैसले के अनुसार हर माह की 28 तारीख को ब्लेक डे मनाया जायेगा। आगामी 28 जनवरी को ब्लेक डे मनाने को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान चर्चा की गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज आहूजा ने बताया कि 28 जनवरी को अधिवक्ता काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर केकडी को फिर जिले का दर्जा देने की मांग करेंगे साथ ही कोर्ट परिसर में केकडी जिले को हटाने वाले जिम्मेदार व्यक्तियो का पुतला दहन किया जायेगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement