Article Image
जिला बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रामावतार सिखवाल गिरफ्तार: पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में की कार्रवाई
केकड़ी, 2 अक्टूबर 2024- आज जिला बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रामावतार सिखवाल को पुलिस ने धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शांति भंग करने और सोशल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 02, 2024 • 8:06 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 2 अक्टूबर 2024- आज जिला बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रामावतार सिखवाल को पुलिस ने धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शांति भंग करने और सोशल मीडिया पर व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करने के मामले में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक परिवाद के बाद पुलिस पूछताछ के लिए रामावतार सिखवाल के पास पहुंची थी। हालांकि पूछताछ के दौरान सिखवाल ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित तौर पर उन्हें मरने की धमकी भी दी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सिटी थानाधिकारी धोलाराम ने बताया कि रामावतार सिखवाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement