Article Image
जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर दी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
केकड़ी, 28 नवंबर। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपाली और उपस्वास्थ्य केंद्र सरसड़ी एवं बिलिया का औचक निरीक्षण किया
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 28, 2024 • 11:38 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 28 नवंबर। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपाली और उपस्वास्थ्य केंद्र सरसड़ी एवं बिलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्साकर्मियों की उपस्थिति की जांच की और सभी को नियमित समय पर अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, प्रसूता वार्ड, और जांच केंद्र का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त दवाइयों और जांच सुविधाओं की उपलब्धता की पुष्टि की और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना, मुफ्त जांच और दवा वितरण जैसी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement