Article Image
जिला कलक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
केकड़ी, 1 अगस्त। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने गुरुवार को पंचायत समिति केकड़ी की ग्राम पंचायत मोलकिया में जनसुनवाई आयोजित की। मुख्यमंत्री भजनलाल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 01, 2024 • 6:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 1 अगस्त। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने गुरुवार को पंचायत समिति केकड़ी की ग्राम पंचायत मोलकिया में जनसुनवाई आयोजित की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार, आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु त्रिस्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, माह के प्रथम गुरुवार को आयोजित इस जनसुनवाई में ग्रामीणों की पेयजल, बिजली, रास्ता खुलवाने, जमीनों के मुआवजे, अतिक्रमण हटाने, पीएम आवास, नाला निर्माण जैसी समस्याओं को सुना गया। कुल 11 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक राम दहिया, उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, तहसीलदार बंटी राजपूत, ब्लॉक विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement