Article Image
जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन पर ली बैठक,पेयजल योजना के कार्यों की जांची गुणवत्ता
केकड़ी, 22 मई। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल योजना से संबंधित कार्यों की गुणवत्ता को जमीनी स्तर पर जां
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 22, 2024 • 6:17 AM IST
Share This Story

केकड़ी, 22 मई। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल योजना से संबंधित कार्यों की गुणवत्ता को जमीनी स्तर पर जांचने के लिए टोडारायसिंह के सांडला , सोनवा का बास एवं गांगोलाव में औचक निरीक्षण किया। साथ ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में अधिशासी अभियंता एवं अन्य विभागीय अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की। जल जीवन मिशन एवं अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति का विस्तृत ब्योरा लिया।

जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने बताया कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य अंतिम मील कनेक्टिविटी के साथ शत्-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। निरीक्षण का उद्देश्य मिशन के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जमीनी स्तर पर जांच कर सुनिश्चित करना है कि समस्त कार्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही क्रियान्वित किए जाए।

उन्होंने बताया कि सांडला, सोनवा का बास एवं गांगोलाव में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण किया गया। विभाग द्वारा डाली जा रही पाइप लाइनों की गहराई एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई जिसे विभागीय मापदंड अनुसार पाया गया। जल आपूर्ति के संबंध में स्थानीय नागरिकों से फीडबैक भी लिया गया।

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन में शेष रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तय समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया । साथ ही आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता श्री विक्रम सिंह गुर्जर सहित विभागीय अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement