Article Image
जिला कलक्टर ने किया वाणिज्य कर कार्यालय का निरीक्षण
केकड़ी,17 मई। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने शुक्रवार को वाणिज्य कर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कार्यालय के
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 17, 2024 • 7:23 AM IST
Share This Story
केकड़ी,17 मई। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने शुक्रवार को वाणिज्य कर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कार्यालय के संचालन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इसमे कर संग्रह दक्षता , कर अनुपालन में सुधार , बुनियादी ढांचा और संसाधन की समीक्षा की ।

अतिरिक्त वाणिज्य कर अधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने निरीक्षण के दौरान अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालय परिसर में साफ सफाई, तकनीकी संसाधनों और कर्मचारियों की कार्य प्रणाली के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी एवं कार्मिकों को रिकॉर्ड रखरखाव और दस्तावेज़ीकरण रिकॉर्ड व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से बनाए रखने,कर दाताओं की शिकायत निवारण तंत्र को सुदृढ़ करने ,रिटर्न डिफॉल्टर्स के रिटर्न फाइल करने , रेवेन्यू बढ़ाने के प्रयास करने और पेंडिंग रिकवरी सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement