Article Image
जिला कलक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण...हीट वेव से प्रभावित मरीजों से ली जानकारी
केकड़ी ,27 मई। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने तापघा
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 27, 2024 • 6:29 AM IST
Share This Story

केकड़ी ,27 मई। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने तापघात एवं हीट वेव से प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि तापघात एवं हीट वेव के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाए।

जिला कलक्टर ने मरीजों के लिए बनाए गए आरक्षित वार्ड का अवलोकन कर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते तापमान के कारण हीट वेव के मरीजों की तादात निरंतर बढ़ती जा रही। जिला प्रशासन इस विषम परिस्थिति में आमजन को राहत पहुंचाने के हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने आमजन से दोपहर 11 बजे से 5 बजे तक अपने घरों में रहने की अपील की ताकि हीट वेव से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में हीट वेव के लक्षण दिखाई दे तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाए । किसी प्रकार की कोताही ना बरते।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement