Article Image
जिला कलक्टर ने किया कृषि उपज मण्डी समिति का निरीक्षण
केकडी, 7 मई। समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान द्वारा कृषि उपज मण्डी का निरीक्षण किया गया। &nb
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 07, 2024 • 7:18 AM IST
Share This Story
केकडी, 7 मई। समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान द्वारा कृषि उपज मण्डी का निरीक्षण किया गया।

केकडी को-आपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के मुख्यकार्यकारी अधिकारी निरूपम पाण्डे ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत सरकार की समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन खरीद योजनान्तर्गत कृषि उपज मण्डी के टिन शैड नम्बर 3 में केकडी को-आपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड द्वारा संचालित खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया। खरीद केन्द्र प्रभारी शैलेन्द्र सिंह एवं लेखपाल हेमराज को समर्थन मूल्य पर खरीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। समर्थन मूल्य पर दलहन की खरीद की प्राप्ति रसीद 3 दिवस में राज्य एवं केन्द्रीय भण्डार गृह से प्राप्त कर क्षेत्राीय अधिकारी राजफैड, अजमेर को भिजवाया जाए। क्रय केन्द्र केकडी पर पंजीकृत टोकन अनुसार बारदाना समय पर प्राप्त किया सुनिश्चित करें।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement