Article Image
जिला कलेक्टर का प्रगतिशील किसान के खेत का दौरा
केकड़ी ,28 जून । जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान द्वारा शुक्रवार को सावड़ ग्राम के प्रगतिशील किसान श्री मदन लाल रेडिया के खेत का दौरा किया गया। इस दौ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 28, 2024 • 8:29 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,28 जून । जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान द्वारा शुक्रवार को सावड़ ग्राम के प्रगतिशील किसान श्री मदन लाल रेडिया के खेत का दौरा किया गया। इस दौरे के दौरान बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्याज हाउस, सोलर सिस्टम, बाग प्रबंधन और ड्रिप लाइन का निरीक्षण किया गया।

कृषक मदन लाल रेडिया ने इन योजनाओं से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार ड्रिप लाइन से जल संरक्षण, जैविक खेती, फसल चक्र परिवर्तन और सूक्ष्म सिंचाई की जा रही है।

जिला कलक्टर श्रीमती चौहान ने प्रगतिशील किसान को बागवानी विभाग की योजनाओं को उत्कृष्ट तरीके से अपनाने पर जोर दिया ताकि पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए नए बागों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने अन्य किसानों को भी इन योजनाओं से लाभान्वित होने और जल संरक्षण की तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कृषि अधिकारी बागवानी रामजीवन मीना ने किसान को बाग प्रबंधन में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। कृषि पर्यवेक्षक बागवानी सुनीता चौधरी और अन्य किसान भी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement