Article Image
जिला कलक्टर का दौरा: वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का निरीक्षण
केकड़ी, 5 जुलाई 2024 – जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति सरवाड़ की विभि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 05, 2024 • 6:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 5 जुलाई 2024 – जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति सरवाड़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण अभियान की सफल क्रियान्विति के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही, वन विभाग द्वारा धानमा वन खंड में संचालित वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

श्रीमती चौहान ने वृक्षारोपण कार्य में अधिकतम भागीदारी निभाने, फलदार एवं छायादार वृक्षों को कलस्टर बनाकर लगाने तथा कार्य स्थल की वृक्षारोपण से पूर्व कैमरा और ड्रोन से फोटोग्राफी के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वन विभाग की अनुपयुक्त भूमि पर फलदार व छायादार पौधे लगाने और उनकी पूर्ण देखभाल करने की जिम्मेदारी लेने के निर्देश दिए। साथ ही, नरेगा श्रमिकों को वृक्षारोपण अभियान में शामिल कर सघन वृक्षारोपण करने को कहा।

वन रेंज अधिकारी दुर्गेश सैनी ने बताया कि जिला कलक्टर ने स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल देशी बबूल, बेर, खुमठा, खैर, नीम, पीपल आदि वृक्ष लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वन खंड क्षेत्र 50 हेक्टेयर में फैला हुआ है और इसमें लगभग 10,000 पौधे लगाए जाने हैं। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस मौके पर वन रेंज अधिकारी दुर्गेश सैनी सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement