Article Image
जिला कलेक्टर कार्यालय में शंभू सिंह राठौड़ को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थापित प्रशासनिक अधिकारी शंभू सिंह राठौड़ को सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शंभू सिंह राठौड़
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 31, 2024 • 9:05 AM IST
Share This Story
जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थापित प्रशासनिक अधिकारी शंभू सिंह राठौड़ को सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शंभू सिंह राठौड़ को तिलक, माला, साफा, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में शंभू सिंह राठौड़ के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की और कहा कि नवीन जिला कार्यालय की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उपखंड अधिकारी ने उनकी सरल और सहज कार्यशैली की प्रशंसा की, जो उनके कार्यों में स्पष्ट दिखाई देती है।

समारोह में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सत्यनारायण सोनी, निजी शायक मुकेश चौधरी, अनिल कुमार शर्मा, धर्मराज वैष्णव, असद मलिक, और अरविंद कुमार अग्रवाल ने भी अपने विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने बताया कि शंभू सिंह राठौड़ कार्यालयी कार्यों में निपुण होने के कारण सभी विभागों के प्रिय रहे हैं और रेवेन्यू डिपार्टमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ साबित हुए हैं। शंभू सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने कर्म को पूजा समझा है और सभी कार्यों को पूर्ण समर्पण के साथ किया है। उन्होंने अपने सहयोगियों का धन्यवाद किया और कहा कि यह सहयोग ही उनकी सच्ची पूंजी है।
समारोह में शंभू सिंह राठौड़ की धर्मपत्नी मंजू कंवर का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हर गोविंद सिंह, देवेंद्र राजावत, धनराज माली, मुकेश, पंकज मेवाड़ा, रतन परमार, राम अवतार, पंकज दाधीच, रवि कुमार बोयत, मुकेश चौधरी, प्रभात पारीक सहित कई मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सोनी ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement