Article Image
जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
केकड़ी, 6 अगस्त। जिले में अतिवृष्टि के चलते कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंगलवार को जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान और पुलिस अधीक्षक श
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 06, 2024 • 7:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 6 अगस्त। जिले में अतिवृष्टि के चलते कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंगलवार को जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान और पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार बंसल ने जलभराव से प्रभावित इलाकों का दौरा किया।लगातार बारिश के कारण जिले के कई छोटे-बड़े नदी नाले उफान पर हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में मार्गों पर जलभराव हो गया है और आवागमन बाधित हो रहा है।

जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने टोडारायसिंह ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेहरू में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित पुल और पुलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाने पर वैकल्पिक मार्गों की स्थिति का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।आमजन से अपील की गई है कि वे जलमग्न पुल और पुलियों से वाहन नहीं ले जाएं और किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में जिला बाढ़ कंट्रोल रूम (01467-220010) पर संपर्क करें।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से सतर्कता के साथ त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार बंसल, उपखंड अधिकारी श्री शिवराज मीणा, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement