Article Image
जिला आंदोलन में जो हमारे साथ है उसके साथ अन्याय नहीं होने देंगे, उसकी कानूनी लड़ाई फ्री में लड़ी जाएगी-मनोज आहूजा
केकडी, 31 जनवरी- बार एसोसिएशन केकडी द्वारा जिला बचाओ अभियान के तहत कोर्ट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कोर्ट परिसर में जारी है।शनिवार को धरना
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 01, 2025 • 6:27 AM IST
Share This Story
केकडी, 31 जनवरी- बार एसोसिएशन केकडी द्वारा जिला बचाओ अभियान के तहत कोर्ट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कोर्ट परिसर में जारी है।शनिवार को धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार को अपना निर्णय बदलना ही पड़ेगा। उन्होंने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि तुमको आदत है जहाँ पर बिजलिया गिराने की, तो हमें भी जिद है आशियाँ वहीं बनाने की।वरिष्ठ अधिवक्ता व अंतर्राष्ट्रीय कवि सलीम गोरी ने साथी अधिवक्ताओ का हौंसला अफजाई करते हुए शायरियां सुनाते हुए कहा कि मैं सितारे नोचकर लाऊंगा लेकिन खाली हाथ लौटकर नहीं जाऊंगा।

एडवोकेट पवन राठी ने भी वर्तमान परिपेक्षय में सम्बोधित करते हुए कहा कि केकड़ी की जनता के साथ धोखा किया गया है अब जनता फिर से भरोसा करने वाली नहीं है।बार अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि हमें धीरे धीरे आमजन का सहयोग मिल रहा है वहीं कुछ लोगों को डराने व धमकाने की जानकारी भी मिली है इस पर उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने आंदोलन में सहयोग दिया है और दे रहा है उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब वकीलों की है। किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और यदि किसी के साथ दमनकारी नीति अपनाई जाती है तो बार एसोसिएशन ऐसे व्यक्ति के साथ खड़ी है और निःशुल्क पैरवी करेगी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज केकडी की जनता को जिला हटने के बाद भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,जनता को जिला मुख्यालय की दूरी के कारण समय और धन दोनो की बर्बादी करनी पड रही है साथ ही क्षेत्र का विकास भी रूकने लगा है,जिला बनने के बाद क्षेत्र के विकास ने गति पकडी थी जो अब रूक सी गयी है।
इस मौके पर अधिवक्ता आशुतोष शर्मा, सूर्यकान्त दाधीच,राम अवतार मीणा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता झुकेंगे नहीं तथा सरकार जब तक मांगे पूरी नहीं करती तब तक आन्दोलन को अनवरत जारी रखेंगे।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत जैन ने कहा कि जनता के साथ छलावा करके सरकार ने गलत कृत्य किया है,जिला बनने के बाद जो खुशियां केकड़ी के वाशिन्दो के चेहरो पर चमकी थी उसे महज 17 महीने के भीतर ही भजनलाल सरकार ने छीनकर खुद की दुर्गति करने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि सरकार अब भी समय रहते अपने गलत फैसले बदले ले तथा जनता का भला सोचते हुए केकडी को फिर जिले का दर्जा दे ताकि जनता को राहत मिल सके।वहीं इस मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने आन्दोलन को व्यापक बनाने को लेकर चर्चा की।इस मौके पर धरना प्रदर्शन के दौरान बार अध्यक्ष मनोज आहूजा, भूपेंद्र सिंह राठौड़,नितिन जैन,हेमन्त जैन,बिशन सिंह राजावत,चेतन धाभाई,शैलेन्द्र सिंह राठौड,मगनलाल लोधा,सूर्यकान्त दाधीच,परवेज नकवी,सीताराम कुमावत,रामावतार मीणा,विजेन्द्र पाराशर,प्रहलाद चौधरी रामेश्वर कुमावत,मुरलीधर शर्मा, सानिया सैन,शिवप्रसाद पाराशर, लोकेश शर्मा,आशा पाराशर,विष्णु साहू,सचिन राव,दिनेश टांक, हनुमानप्रसाद शर्मा,डीपी पंचोली, अनिल शर्मा,नरेन्द्र जैन,पवन राठी, आदिल कुरेशी,सलमान खान,नरेन्द्र लोधा,दिनेश पारीक,रविन्द्र मेवाडा, राकेश गुर्जर,रोडूमल सोलंकी, अभिनव अग्रवाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement